फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police alert, increased vigil on religious places

पुलिस अलर्ट, धर्मस्थलों पर बढ़ाई चौकसी

Wed, 05 Aug 2020 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police alert, increased vigil on religious places
पुलिस अलर्ट, धर्मस्थलों पर बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन

धामपुर/शेरकोट। अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों एवं चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात है। अयोध्या में आज राम मंदिर शिलान्यास के कार्यक्रम होने को लेकर उच्चाधिकारीयों के निर्देश पर नगर के द्रोपदा मंदिर, प्राचीन मंदिर, चुंगी नंबर पांच स्थित मंदिर, अली मस्जिद चोक, टेंपो स्टैंड सहित आदि विभिन्न स्थानों पर नगर एवं भारी पुलिस पुलिस बल तैनात कर दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से एसओ संजय कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ नगर के मुख्य बाजार, बैंक, चौराहों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों मे गश्त की। लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि वाहनों की 24 घंटे तलाशी होगी। किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी। वहीं, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल का कहना है कि किसी को अयोध्या नहीं जाने दिया जाएगा। क्योंकि वहां के लिए कोई आमंत्रित नहीं है। नहटौर, धामपुर और स्योहारा में शांति व्यवस्था को बनाने को अतिरिक्त फोर्स लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed