फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police-administration alert, policemen deployed on Kotwali river

Bijnor News: पुलिस-प्रशासन अलर्ट, कोटावाली नदी रपटे पर तैनात किए पुलिसकर्मी

Sun, 23 Jul 2023 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police-administration alert, policemen deployed on Kotwali river
भागूवाला के कोटावाली नदी रपटे पर तैनात पुलिसकर्मी।
भागूवाला/नजीबाबाद। कोटावाली नदी रपटे पर रोडवेज बस फंसने की घटना के बाद से पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सीओ के निर्देश पर नदी रपटे के दोनों ओर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। सीओ ने पुलिसकर्मियों को कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ने पर रपटे से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी के उफान में शनिवार को नदी रपटे से गुजर रही 43 यात्रियों से भरी रोडवेज बस फंस गई थी। पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद बस और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला था। बस फंसने की घटना के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने मंडावली थाने को कोटावाली नदी रपटे पर पुलिसकर्मियों को तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार को कोटावाली नदी रपटे के दोनों ओर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सीओ ने नदी रपटे पर पैनी निगाह रखने और नदी का जलस्तर बढ़ने पर वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए। इससे पूर्व एसपी नीरज जादौन ने कोटावाली नदी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा काे सकुशल संपन्न कराने के लिए नदी रपटे के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे। यदि शनिवार को नदी के रपटे पर पुलिसकर्मी तैनात होते तो नदी में बस नहीं फंसती।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिसकर्मी क्षतिग्रस्त पुल के यातायात पर भी रखेंगे नजर

नजीबाबाद। नदी रपटे पर तैनात पुलिसकर्मी कोटावाली नदी के क्षतिग्रस्त पुल के यातायात पर भी नजर रखेंगे।

दरअसल, कोटावाली नदी रपटे पर जलस्तर कम न होने पर अक्सर भारी वाहन नदी के क्षतिग्रस्त पुल से आवागमन करते हैं। कोटवाली नदी पर बने पुल के स्पान में वर्ष 2017 में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद नदी के पुल से भारी और बड़े वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed