फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pokka Boing disease halts sugarcane growth, villagers worried

पोक्का बोइंग रोग से गन्ने की बढ़वार रुकी, ग्रामीण चिंतित

Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pokka Boing disease halts sugarcane growth, villagers worried
नांगलसोती। गन्ने की फसल को पोक्का बोइंग रोग लगने से किसानों को फसल के नष्ट होने की चिंता सताने लगी है। पोक्का बोइंग रोग लगने से गन्ने की बढ़वार रुक गई है, जिससे किसान चिंतित है।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र के हरचंदपुर, सौफतपुर, मायापुरी, चमरौला, तिसोतरा आदि गांवों के खेतों में गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग फैला हुआ है। इस रोग की चपेट में आने से गन्ने की बढ़वार भी रुक गई है। किसान राजू, राजेंद्र सिंह, संजीव कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, गौरव का कहना है कि उन्होंने गन्ने की फसल में कई बार कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव कर दिया है, लेकिन पोक्का बोइंग रोग से छुटकारा नहीं मिला। पोक्का बोइंग रोग से गन्ने की बढ़वार रुक गई है। गन्ने के अंगोला के ऊपर की पत्ती हल्की पीली व सफेद होने लगी है। फसल को नष्ट होता देख किसान चिंतित है। किसानों ने कृषि विभाग से क्षेत्र का निरीक्षण कर किसानों को उसकी रोकथाम के उपाय बताने की गुहार लगाई है। उधर, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह का कहना है कि किसानों के खेतों में रोग का निरीक्षण करने के लिए टीम भेजी जाएगी। उन्होंने पोक्का बोइंग रोग की रोकथाम के लिए किसानों को फफूंद नाशक और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed