फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Poetry seminar organized by Meri Kalam Sahitya Seva Sansthan

मेरी कलम साहित्य सेवा संस्थान की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन

Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Poetry seminar organized by Meri Kalam Sahitya Seva Sansthan
नजीबाबाद में काव्य गोष्ठी में कवियों को सम्मानित करतीं मंजू जौहरी। - फोटो : NAZIBABAD
मेरी कलम साहित्य सेवा संस्थान की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

नजीबाबाद। मेरी कलम साहित्य सेवा संस्थान की ओर से आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने सामाजिक परिवेेश से जुड़ी स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत कीं। आनंद निकेतन कॉलोनी में आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेरठ की अरुणा पंवार, कवयित्री नीलम मिश्रा, रामकुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

काव्य पाठ में नीलम मिश्रा ने आज तक हमने संभाली है तुम्हारी चिट्ठियां.., अरुणा पंवार ने बहुत सुनी है अमर कहानी, पूजा, नमाज और अमृत वाणी.., रामकुमारी ने मेरे देश का क्या कहना हम सब की यह जान है, स्वर्णिम क्षितिज पर चमक रहा ये मेरा हिंदुस्तान है.., डॉ. मंजु जौहरी ने काश हमारी चाहतों का ऐसा असर हो जाए, हम याद इधर तुम्हें करें, खबर उधर हो जाए.., अजय जौहरी ने फिर से याद पुरानी देना, भूली हुई कहानी देना, कागज की नाव को तैरा पाऊं, गली में इतना पानी देना.., डॉ. बेगराज यादव ने बातें वो महफिल में ऐसी कर गया, जाने कितनों के मन से उतर गया.., जयप्रकाश ने संगीत पहाड़ों का दो प्रेमी गाते हैं, अपने मन की बातें इक दूजे को सुनाते हैं.., सुमन वर्मा ने इमारत टिकती नहीं कच्ची बुनियादों पर, यकीन नहीं होता झूठी फरियादों पर.., आचार्या फूलमाला ने धो सके जो बैर मन का वो जल कहां से लाऊं, मैं गंगा गंगानाथ धरा तेरी पावन कैसे बनाऊं..आदि रचनाएं प्रस्तुत की। संस्था के संस्थापक अजय जौहरी ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed