{"_id":"640392d87c64c862cd0bed54","slug":"plywood-factory-fire-loss-of-millions-bijnor-news-c-14-1-142201-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी आग, लाखों का नुकसान
Sun, 05 Mar 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर-महमूदपुर रोड पर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों, फैक्टरी में बने पानी स्टॉक व एक अन्य प्लाईवुड फैक्टरी के टैंकरों की मदद से लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोहल्ला चिम्मन निवासी कासिम की चांदपुर-जलीलपुर रोड से गांव महमूदपुर जाने पर रास्ते पर ईशा प्लाईवुड के नाम से प्लाई फैक्टरी है। फैक्टरी मालिक कासिम ने बताया कि शुक्रवार की रात अचानक फैक्टरी से आग की लपटे उठने लगी। आग की लपटें देख फायर स्टेशन को फोन किया। फैक्टरी में आग की लपटें देख बड़ी संख्या में फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर व आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए।
कासिम ने बताया कि फैक्टरी में ही करीब 50 हजार लीटर का पानी स्टॉक रहता है। हल्दौर रोड स्थित प्लाई फैक्टरी के मालिक पंकज वैश्य ने भी अपनी फैक्टरी से करीब आधा दर्जन पानी से भरे टैंकर भेजकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी विकराल रूप धारण कर चुकी थी कि चांदपुर, बिजनौर, धामपुर की फायरब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से शनिवार की सुबह तक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग लगने से फैक्टरी का नया टीन शेड लटक गया। कई मशीन खराब हो गई। आग लगने से विनियर प्लाईवुड, लकड़ी व महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फैक्टरी में किसी ने आग लगाई है।