{"_id":"61d5e4687247016ab31828d0","slug":"pledge-taken-for-the-progress-of-bhuiyar-society-bijnor-news-mrt5722650160","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुईयार समाज की उन्नति का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुईयार समाज की उन्नति का लिया संकल्प
विज्ञापन
बिजनौर में भुईयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में एसआई सूरज सिंह भुईयार को सेवानिवृत्त होन
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुईयार समाज की उन्नति का लिया संकल्प
बिजनौर। भुईयार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किए गए। सोसाइटी के सदस्य दरोगा सूरज सिंह भुईयार को सेवानिवृत्त होने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिक्षा के साथ राजनीतिक रूप से भी समाज को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
चक्कर रोड स्थित भुईयार एजुकेशनल वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी कार्यालय पर सोसायटी की बैठक सूरज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कोषाध्यक्ष तेजपाल सिंह भुईयार ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। महामंत्री केशव शरण ने छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए कार्य करने पर जोर दिया। मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया। सोसाइटी अध्यक्ष मास्टर राजेंद्र कुमार भुईयार ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा सबसे अच्छा माध्यम है। बच्चों को उच्च शिक्षा दी जानी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि समाज को राजनीतिक रूप से भी मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। राजनीति में भागीदारी होना भी आवश्यक है। उन्होंने एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। इंजीनियर कृष्ण कुमार भुईयार ने कहा कि सोसाइटी समाज हित में अच्छा कार्य कर रही है। नवनियुक्त शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को भी संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में ज्ञान सिंह भुईयार, भोपाल सिंह भुईयार, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, राहुल कुमार, उमेश कुमार, नवीन कुमार वंशीवाल, गिरिराज सिंह, संदीप कुमार, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।