फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Playing with peace and law and order will not be tolerated

अफसरों और धर्मगुरुओं की बैठक में सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा

Fri, 22 Apr 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Playing with peace and law and order will not be tolerated
बिजनौर विकास भवन में शांति समिति के बैठक लेते डीएम और एसपी। - फोटो : BIJNOR
शांति और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

बिजनौर। देश में घट रही घटनाओं के बीच जिले की शांति को बरकरार रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों के संग अफसरों ने बैठक की। जिसमें सौहार्द और शांति बनाए रखने के बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

बृहस्पतिवार को विकास भवन में आयोजित शांति समिति की बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने या सांप्रदायिक भावना को भड़कने वाली सूचनाएं तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान किया जा सके। ईद उल फितर सहित सभी त्योहारों को पूर्ण सौहार्द, परंपरागत और शांतिपूर्वक रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। कहा कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक रूप से कोई अपशब्द, भड़काऊ भाषण अथवा धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे किसी भी कार्य का दुस्साहस न करे और न ही सोशल मीडिया आदि पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट की जाए। शांति एंव कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने त्यौहार रजिस्टरों का गहनता के साथ अध्यन करने के निर्देश दिए। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखने के लिए कहा गया। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, सभी एसडीएम, सीओ पुलिस, थाना प्रभारी, ईओ आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में विकास भवन में शांति समिति की बैठक में उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिक।

बिजनौर में विकास भवन में शांति समिति की बैठक में उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिक।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed