फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Players will once again pick up the pace of courage with paddles in Amrit Sarovar

Bijnor News: अमृत सरोवर में खिलाड़ी चप्पू से फिर पकड़ेंगे हौसलों की रफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Players will once again pick up the pace of courage with paddles in Amrit Sarovar
बिजनौर। अम्हेड़ा का अमृत सरोवर सूखने से कयाकिंग कैनोइंग प्रशिक्षण केंद्र तीन माह से बंद था। अब अमृत सरोवर को फिर से पानी से भरा जाने लगा है। इसके बाद अब फिर से यहां खिलाड़ी चप्पू से हौसलों की रफ्तार पकड़ेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला में 23 अप्रैल को अमृत मिलने से पहले ही सूख गया सरोवर शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। दरअसल, अम्हेड़ा के अमृत सरोवर को कयाकिंग कैनोइंग का पश्चिम उत्तर प्रदेश का पहला प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। लेकिन अमृत सरोवर में पानी नहीं होने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। जबकि, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 12 से 14 जून तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिजनौर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। ऐसे में इन खिलाड़ियों के सामने प्रशिक्षण का संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण की समस्या को उठाते हुए अमर उजाला में बृहस्पतिवार को प्रशासन और खेल विभाग की अनदेखी का खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए। बीडीओ सहित अन्य ब्लॉक स्तर अधिकारियों ने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। इसके बाद अम्हेड़ा में बनी टंकी से अमृत सरोवर को दोबारा पानी से भरा जा रहा है। अमृत सरोवर में पानी भरने से खिलाड़ियों के चेहरे भी खिल गए और उन्होंने खुशी जाहिर की। जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने बताया कि फिलहाल अभी समस्या को देखते हुए अमृत सरोवर में पानी गांव में बनी टंकी से भरा जा रहा है। आगे पानी भरने में कोई समस्या न हो। इसके लिए अमृत सरोवर के पास ही सबमर्सिबल कराने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed