{"_id":"5fe38e248ebc3e3b6366f12b","slug":"plate-in-protest-against-agrarian-reform-laws-bijnor-news-mrt5170807159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि सुधार कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने बजाई थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि सुधार कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने बजाई थाली
विज्ञापन
बिजनौर में थाली बजाते हुए सांसद मलूक नागर के घर जाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बसपा सांसद मलूक नागर के घर के बाहर थाली बजाकर कानूनों को वापस कराने का मुद्दा संसद में उठाने की मांग की।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में थाली बजाते हुए शहर की सड़कों पर निकले और कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे बसपा सांसद मलूक नागर के आवास पर पहुंचे और जमकर थाली बजाईं।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों की जमीनों को पूंजीपतियों को सौंपने की तैयारी कर रही है। कहा कि किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार आंख बंद करके और गूंगी, बहरी बनकर किसानों को बर्बाद करने का काम कर रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से केंद्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही सांसद मलूक नागर से कृषि कानूनों के खिलाफ संसद में मुद्दा उठाने की मांग की गई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी व संचालन जिला महासचिव नजाकत अलवी ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह, मीनू गोयल, यादराम सिंह चदेल,चितवन शर्मा, डा.ओमप्रकाश सिंह, राजवीर सैनी, विशाल कुमार, हीरा देवी, ज्ञानवती तोमर, अब्दुल समद आजाद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोकसभा सांसद के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा
नगीना। किसान कानूनों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताली व थाली बजाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया तथा नगीना लोकसभा सांसद के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम व जिला सचिव रोहित कुमार रवि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार दोपहर गांधी प्रतिमा पर एकत्र हुए तथा ताली व थाली बजाकर केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का विरोध करते हुए किसानों के साथ खड़े होने का ऐलान किया। इस मौके पर नगीना लोक सभा के बसपा सांसद गिरीश चंद के प्रतिनिधि के तौर पर विजय पाल सिंह को सांसद के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया कि कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं परंतु केंद्र सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखी कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता यह मांग करते हैं कि क्षेत्रीय सांसद आंदोलनरत किसानों की आवाज को कुंभकरण की नींद में सोई सरकार को जगा कर उनके कानों में पहुंचाएं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुफ्ती मोनिश हुसैन, काजी अरशद मसूद, राकेश मिश्रा एडवोकेट ,आरिफ खान एडवोकेट ,अरशद प्रिंस अब्दुल वाहिद अंसारी, मनोहर सिंह, नीरज कुमार, दीपक कुमार, कुंवर नरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।