{"_id":"629cedc2c26c224ecd54d7b5","slug":"planting-trees-to-save-the-environment-dhampur-news-mrt591679296","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाने का संकल्प
धामपुर। एसबीडी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों की छात्राओं की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी आयोजित में पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी नीलम पाल ने छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व बताया। डॉ. रेशू शुक्ला ने छात्राओं को बिजली, पानी या नेचुरल संसाधनों की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित किया। छात्रा अनीषा ने पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। नैनिका ने कहा कि लगातार खेती में कीटनाशकों के प्रयोग से भी पर्यावरण को खतर है। जैविक खेती पर जोर देने की अपील की। छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने और उसकी देखरेख करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रिया, कीर्ति, आकांक्षा, रितु, साफिया, मनीषा आदि रहीं।
वहीं, आरएसएम महाविद्यालय में भी गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी डॉ. रवि धनकड़ ने विश्व पर्यावरण का महत्व बताते हुए सभी से पौधे लगाने का आह्वान किया। गोष्ठी में कॉलेज के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई। 60 फीसदी से अधिक प्रश्नों को हल करने वाले छात्र एवं छात्राओं को ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी जारी किए गए। कॉलेज के प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। गोष्ठी में डॉ. वीके सिंह, डॉ शोराज सिंह, डॉ. ओपी मौर्य, डॉ. मनोज कुमार, वीर सिंह, लोकेश कुमार, सुभाष गंगवार आदि रहे।