फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pitru Visarjan Amavasya: After bathing in the Ganges, the ancestors were worshipped

पितृ विसर्जन अमावस्या : गंगा में स्नान कर किया पितरों का तर्पण

Thu, 07 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pitru Visarjan Amavasya: After bathing in the Ganges, the ancestors were worshipped
बिजनौर में पितृ अमावस्या पर गंगा बैराज पर स्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : BIJNOR
पितृ विसर्जन अमावस्या : गंगा में स्नान कर किया पितरों का तर्पण
विज्ञापन

बिजनौर/जलीलपुर/चांदपुर। पितृ विसर्जन अमावस्या पर बिजनौर गंगा बैराज और जलीलपुर-हस्तिनापुर के बीच बने गंगा पुल के निकट श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। भीड़ के कारण जलीलपुर पुल पर करीब तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।

बिजनौर बैराज गंगा घाट पर बुधवार सुबह जिलेभर से हजारों श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। दोपहर तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। वहीं, जलीलपुर-हस्तिनापुर के बीच गंगा पुल बनने से जिले की तहसील चांदपुर, धामपुर व निकटवर्ती जिला मुरादाबाद व अमरोहा के कुछ क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को हस्तिनापुर गंगा पुल अन्य गंगा घाट की तुलना में निकट व सुगम लग रहा है। जिस कारण पर्वों के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा पर पहुंच रही है। जबकि नवनिर्मित हस्तिनापुर गंगा पुल के निकट श्रद्धालुओं की सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं हैं। गंगा पर न तो पक्का घाट बना है, न ही महिलाओं के लिए कपड़े बदलने का कोई स्थान हैं। पंडित विमल शर्मा, दीपक शर्मा, चरन सिंह, कल्याण सिंह, दिलावर सिंह, परम सिंह, डॉ. रघुवर दयाल, हरि सिंह आदि ने गंगा पर पक्का घाट बनवाने की मांग की है। विधायक कमलेश सैनी ने बताया गंगा पर पक्का घाट बनवाने के लिए प्रस्ताव दिया हुआ हैं। विधायक हस्तिनापुर दिनेश खटीक ने भी जल्दी पक्का घाट बनवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed