फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pit on national highway, the journey is full of dangers

नेशनल हाइवे पर गड्ढे, सफर नहीं आसान

Tue, 03 Dec 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pit on national highway, the journey is full of dangers
नेशनल हाइवे पर गड्ढे, खतरों से भरा है सफर
विज्ञापन

नजीबाबाद। नजीबाबाद - हरिद्वार नेशनल हाइवे से गुजरना चुनौती बना है। हाइवे पर जगह जगह गहरे गड्ढे हैं। कोहरा ने भी दस्तक दे दी है। इससे हाइवे पर हादसों का खतरा मंडराने लगा है।
तीर्थ नगरी हरिद्वार को जोड़ने वाला नजीबाबाद - हरिद्वार नेशनल हाईवे नजीबाबाद के बीच होकर गुजरता है। सड़क यातायात संसाधनों से रोजाना बड़ी संख्या में नागरिक हरिद्वार से आवागमन करते हैं। नगर के कृष्णा टाकिज चौराहा, मोटाआम तिराहा, रम्पुरा, मालन नदी पुल, अदब सिटी क्षेत्र से गुजर रहा नेशनल हाईवे बेहद खस्ताहाल है। साहनपुर, रतनाम नदी पुल, मोटा महादेव, राहतपुर, मंडावली क्षेत्र में सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई स्थानों पर एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। गहरे गड्ढों से बचाव करते समय वाहनों के टकराने का खतरा रहता है। वहीं दुपहिया वाहन चालक अक्सर गहरे गड्ढों को फंसकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन

अफसरों की उदासीनता है जिम्मेदार
क्षेत्रीय नागरिक मोहम्मद मतलूब, नजर मोहम्मद, श्रवण कुमार, मुख्तार अहमद, वकार अहमद, नसीम अहमद, कपिल और मुकेश शर्मा आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों की उदासीनता से हाइवे की हालत खराब है। गड्ढों के कारण हादसों का खतरा है और वाहनों की हालत भी खराब हो जाती है। कोहरे के दस्तक देने के साथ गहरे गड्ढे बड़ी मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द दुरुस्त होगा खस्ताहाल हाइवे
एसडीएम संगीता का कहना है कि नजीबाबाद - हरिद्वार नेशनल हाईवे खस्ताहाल है। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को पत्र भेजा है। जल्द ही नेशनल हाइवे को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed