फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Picture of electoral equation will become clear after SP-BSP's bet

Bijnor News: सपा-बसपा के दांव के बाद साफ होगी चुनावी समीकरण की तस्वीर

Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Picture of electoral equation will become clear after SP-BSP's bet
इस सप्ताह सपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना
विज्ञापन




- फिलहाल बसपा ने भी नहीं खोले हैं पत्ते



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। बिजनौर और नगीना लोकसभा सीटों पर एनडीए ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। जबकि सपा और बसपा ने अभी तक घोषणा नहीं की है। विपक्ष के दांव के बाद चुनावी समीकरण की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं सपा के उम्मीदवारों की घोषणा इसी सप्ताह होने की पूरी संभावना है।



बिजनौर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी में पूर्व विधायक रुचि वीरा, डॉ. रमेश तोमर और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर टिकट पाने की जुगत में लगे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि सपा किस पर अपना दांव खेलती है। उधर नगीना लोकसभा सीट से नगीना विधायक मनोज पारस अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे हैं। साथ ही पूर्व सांसद यशवीर सिंह और पूर्व जज मनोज कुमार भी सपा से टिकट की लाइन में लगे हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दो तीन दिन में ही पार्टी हाईकमान अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा। उधर आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर भी नगीना सीट से ही संसद पहुंचने की गुंजाइश तलाश रहे हैं। पिछले कई महीनों से चंद्रशेखर आजाद क्षेत्र में सक्रिय हैं। जिन्हें लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे सपा से गठबंधन में चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि नगीना में सपा का उम्मीदवार रहेगा या आसपा से गठबंधन करके सपा यह सीट चंद्रशेखर आजाद के लिए छोड़ेगी। खैर, इस सप्ताह स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन




उधर बसपा की ओर से भी बिजनौर नगीना सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। सपा और बसपा दोनों ही विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार घोषित होने के बाद चुनावी समीकरणो की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश यादव ने पार्टी प्रवक्ताओं के संग की बैठक



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश के मीडिया प्रवक्ताओं की बैठक ली। बिजनौर से शामिल हुए प्रवक्ता अख़लाक़ पप्पू ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने निर्देश दिए हैं कि पीड़ित लोगों की तथा जो लोग सरकार से त्रस्त हैं, उनकी मदद करें। साथ ही मेहनत के साथ चुनाव में जुटने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed