फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Picketing in Collectorate for restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली के लिए कलक्ट्रेट में दिया धरना

Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Picketing in Collectorate for restoration of old pension
बिजनौर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित अनेक मांगों के लिए कलक्ट्रेट में धरना दिया।जिलाध्यक्ष शिवध्यान सिंह ने कहा कि समस्याओं के निवारण के लिए पहले भी कई बार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिए गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना बहुत जरूरी है। ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करने, पिछले साल से बंद डीए बहाल करने, हर साल 30 जून को सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक वेतन की वृद्धि देने, सभी वरिष्ठ नागरिकों को परिवहन निगम की बसों में यात्रा की छूट देने, उपचार के लिए कैशलैस सुविधा लागू करने की मांग की गई। धरने का संचालन योगेश्वर ने किया। इस दौरान ओमवीर सिंह, बलवीर सिंह, इरफानुद्दीन, ओम सिंह, डॉ.ब्रजवीर सिंह, रेशपाल, विरेंद्रपाल सिंह, टीकम सिंह, जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed