{"_id":"612a7e868ebc3e79c9017552","slug":"picket-at-tehsil-office-dhampur-news-mrt553792976","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील कार्यालय पर दिया धरना
धामपुर। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना दिया। आरोप लगाया कि बार-बार शोर मचाने के बाद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं का निदान करने का प्रयास नहीं कर रहे। कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समस्याओं का निदान न होने पर आंदोलन को चेताया।
ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आगामी सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 14 दिनों के तहत भुगतान न होने पर ब्याज के साथ भुगतान करने, कोरोना काल में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग लाभान्वित करने, निजी नलकूपों के वर्ष 2021-22 का बिजली बिल माफ करने, नलकूप का बिल कम करने, किसान की फसल की खरीद के लिए उनकी क्रय केंद्र पर खरीदने की तारीख व एसएमएस द्वारा सूचना देने की मांग की है। प्रदर्शन में धर्मपाल सिंह जिला अध्यक्ष, राजीव कुमार ब्लॉक कोषाध्यक्ष, लोकेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, प्रवीण सिंह, अमर सिंह, राजपाल, संजीव कुमार, धर्मपाल सिंह, सुनील कुमार रहे।