{"_id":"642dc0324fb2462fb10a85ae","slug":"photos-will-expose-the-ruckus-of-color-procession-in-seohara-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-1036-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्योहारा - फोटो से बेनकाब होंगे रंग जुलूस के बवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्योहारा - फोटो से बेनकाब होंगे रंग जुलूस के बवाली
Thu, 06 Apr 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने तैयार किए बवालियों से जुड़े करीब 200 फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। रंग जुलूस में पुलिसकर्मियों से अभद्रता और मारपीट करने के साथ ही सड़क जाम कर दूसरे वर्ग के धर्म स्थलों पर रंग भरे गुब्बारे फेंकने के आरोपियों के चेहरे जल्द बेनकाब होंगे। बवालियों की शनाख्त की जद्दोजहद में जुटी थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को बड़ा हथियार बनाया है। इन्हीं फुटेज को क्रॉप कर करीब 200 ऐसे फोटो जुटाए गए हैं, जिनसे बवालियों के चेहरों पर अभी तक पड़ा पर्दा हटने के साथ ही उन पर कानूनी शिकंजा कसना तय हो जाएगा।
होली के जुलूस में हुरियारों के बीच हुई मारपीट में पुलिस कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा था। इसके विरोध विरोध में कुछ युवकों ने पुलिस कर्मियों से मारपीट की थी और मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जुलूस को कुछ घंटों तक बाधित किया था। इस आरोप में पुलिस ने कस्बा इंचार्ज रोबिन सिंह की तहरीर पर 11 नामजद व 25 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस से मारपीट करने वाले व मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर जुलूस बाधित करने वाले युवकों की शनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया है। घटना वाले दिन के लगभग 200 फोटो निकाले गए हैं। सभी ऐसे चेहरों की पहचान की जा रही है जो पुलिस कर्मियों से मारपीट, अभद्र व्यवहार व सड़क जाम कर रहे थे।
इस मामले में शैंकी रस्तोगी, पंकुल रस्तोगी, मुकेश कुमार बंसल उर्फ मोन्टी, राजीव माहेश्वरी, पारुल रस्तोगी, दिपांशु रस्तोगी , शौर्य, पुनीत रस्तोगी, आशु गुप्ता उर्फ टाइगर, संदीप शर्मा, अविनाश जोशी को नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
-- -- कोट
होली जुलूस में आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उपद्रव मचाया गया था। अब सीसीटीवी फुटेज व वीडियो ग्राफी की मदद से लगभग 200 फोटो निकलवाए गए हैं। जिनकी मदद से अज्ञात उपद्रवियों की शनाख्त की जा रही है। शिनाख्त होने पर उनके नाम मुकदमे में शामिल किए जाएंगे - इंदु सिद्धार्थ, एएसपी/सीओ धामपुर