{"_id":"586a90e14f1c1bc6521589b7","slug":"person-died-due-to-electric-shock-in-bij","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
युवक की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर क्षेत्र में एक मस्जिद के लेंटर का जाल बांधते समय हाईटेंशन लाइन से सरिया छू जाने से करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिवार में मातम है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव अपने साथ ले गए।
इस्लामनगर निवासी सुभाष (21) सोमवार को अपने बड़े भाई के साथ धामपुर चौराहा स्थित एक मस्जिद पर पड़ रहे लेंटर का जाल बांधने के लिए गया था। शाम करीब चार बजे जाल बांधते समय अचानक सरिया पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे करंट की चपेट में आने पर वह बुरी तरह झुलस गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूर सुभाष को निजी नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं कराई गई।