फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Permanent embankments will be built to prevent river erosion

Bijnor News: नदी से कटान को रोकने के लिए बनाए जाएंगे स्थायी तटबंध

Sun, 21 Jan 2024 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 21 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Permanent embankments will be built to prevent river erosion
नजीबाबाद। बीरुवाला और बड़िया क्षेत्र में मालन नदी के कटान से कृषि भूमि को बनाने के लिए स्थायी तटबंध बनाए जाएंगे। विधायक के प्रस्ताव पर 90 लाख रुपये स्थायी तटबंध बनाने के लिए स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


बाढ़ एवं सिंचाई विभाग अफजलगढ़ इकाई की ओर से 90 लाख रुपये की लागत से बीरूवाला और बड़िया में कृषि भूमि के कटान को रोकने के लिए स्थायी तटबंध बनाए जाएंगे। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने बीरूवाला फॉर्म के धर्मवीर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान अवतार सिंह एवं क्षेत्रीय कृषकों के साथ क्षेत्र का बरसात के दौरान निरीक्षण कर बाढ़ एवं सिंचाई विभाग को तत्काल तटबंध बनवाने को कहा था।
विज्ञापन


प्रयास रंग लाया और बाढ़ एवं सिंचाई विभाग ने 90 लाख रुपये स्थायी तटबंध बनाने के लिए स्वीकृत किए हैं। विधायक हाजी तसलीम अहमद ने बताया कि विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने जल्द तटबंध निर्माण का काम शुरू करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़िया और बीरूवाला क्षेत्र में बरसात के दौरान बड़े पैमाने पर कृषि भूमि का कटान होने से गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा था। प्रभावित किसानों प्रशासन से नष्ट हुए फसल का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed