फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People shivering due to cold wave in the district

जिले में शीतलहर चलने से कांपे लोग

Sat, 18 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
People shivering due to cold wave in the district
बिजनौर में शीत लहर में गर्म कपड़े पहनकर जातीं युवतियां। - फोटो : BIJNOR
जिले में शीतलहर चलने से कांपे लोग
विज्ञापन

बिजनौर। शुक्रवार को शुरू हुई शीतलहर ने जिलेवासियों के हाड़ तक कंपा दिए। सूरज निकलने पर भी ठंडी लहर का प्रकोप कम नहीं हुआ। दिन भर पैरों में गलन रही। अब तक दिन में गरम कपड़ों से परहेज कर रहे युवा भी शुक्रवार को गरम कपड़े पहने नजर आए। परिजन सर्दी से बड़ों और बुजुर्गों को बचाने के लिए सतर्क हो गए हैं।

आधा दिसंबर बीतने के बाद भी ठंडक का ज्यादा एहसास नहीं हो रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज एकदम बदल गया था। बृहस्पतिवार इस सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा था और न्यूनतम तापमान भी गिरकर 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार को भी हाड़ कंपाने वाली ठंड रही। कोहरा नहीं आया लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। सुबह चल रही शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाए रखी। दो दिन की ही ठंड ने सुबह सैर पर निकलने वाले लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सूरज निकलने से थोड़ी राहत तो मिली लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार शीतलहर की वजह से ठंड बढ़ी है। अभी तो ठंड का असर रहना ही है।
विज्ञापन

तापमान की स्थिति पर एकनजर
दिन न्यूनतम अधिकतम
13 दिसंबर 5.6 19.6
14 दिसंबर 4.8 21.8
15 दिसंबर 4.4 21.2
16 दिसंबर 1.6 21.6
17 दिसंबर 6.4 19
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है, नगीना स्थित मौसम वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed