फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People shivered due to cold wave, private schools also closed

Bijnor News: शीतलहर चलने से छूटी कंपकंपी, निजी स्कूल भी हुए बंद

Fri, 03 Jan 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
People shivered due to cold wave, private schools also closed
बिजनौर। जिले में बढ़ती सर्दी से लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बृहस्पतिवार को भी तापमान में गिरावट हुई। बढ़ती सर्दी को देखते हुए निजी स्कूल भी बंद हो गए। छोटे बच्चे सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिनभर सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। शीतलहर चलने से लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन के लिए लोग तरस गए। सर्दी बढ़ने पर निजी स्कूलों ने भी शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया। ठंड में लोग ठिठुर गए। लोगों ने सर्दी बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। छोटे बच्चे और बुजुर्ग घरों के अंदर रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान में एक दिन में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार ने बताया कि तापमान में अभी और गिरावट दर्ज होगी। जिससे लोगों को अधिक सर्दी सताएगी। धूप नहीं निकलने की भी संभावना है।
----
जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान-

तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
27 दिसंबर- 13.8- 9.8

28 दिसंबर- 16.4- 9.6
29 दिसंबर- 19.8- 8.8
30 दिसंबर- 12.8- 7.4

31 दिसंबर- 15.4- 7

01 जनवरी- 13.4- 6.9
02 जनवरी- 12.2- 7.2
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।

----
शीतलहर चलने से बढ़ी गले में खराश की समस्या
जिले में 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चल रही है। शीतलहर चलने से गले में खराश होने की समस्या बढ़ रही है। ठंडी हवा जब श्वास के साथ शरीर में प्रवेश करती है तो श्वासनली सिकुड़ने लगती है। इससे समस्या बढ़ रही है। बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी की समस्या बढ़ी है।
----
ठंड में कम संख्या में लोग घरों से निकले
सर्दी बढ़ने से लोग जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकले। लोग घरों में रहे। इससे बाजारों में कम संख्या में लोग नजर आए। बाइक सवार ठंड में ठिठुर गए। लोग कानों को ढककर ही घरों से बाहर निकले।


जिले में सर्दी का प्रकोप चल रहा है। तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है। दिन में चली शीतलहर ने भी सर्दी बढ़ा रखी है। गेहूं की फसल के लिए तापमान लाभकारी है। - केके सिंह, वैज्ञानिक नगीना अनुसंधान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed