फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People remained immersed in joy, celebrated the beginning of the year 2024

Bijnor News: उल्लास में डूबे रहे लोग, साल 2024 के आगाज का मनाया जश्न

Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
People remained immersed in joy, celebrated the beginning of the year 2024
रेहड़ में अमानगढ़ रेंज कार्यालय परिसर केहरीपुर में स्टाफ के साथ केक काटकर नया साल मनाती वन क्षे
बिजनौर। साल 2024 की पूर्व संध्या पर लोग उल्लास में डूबे रहे। जमकर नए साल का जश्न मनाया। तमाम लोगों ने आतिशबाजी करते हुए रात में ही नए साल का स्वागत किया। उधर पुलिस का सड़कों पर सख्त पहरा रहा। जश्न की आड़ में युवाओं को पुलिस ने हुड़दंग नहीं करने दिया।
विज्ञापन

सोमवार को नए साल के पहले दिन लोगों ने अपने परिवारों के संग बाजारों का रुख किया। उधर, पूर्व संध्या पर रविवार की शाम शहर में जश्न का माहौल रहा। भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले ही पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। जिले में सेक्टर व्यवस्था को लागू करते हुए पुलिस गश्त करती रही। बता दें कि जश्न की आड़ में कुछ युवाओं के हुडदंग करने का भी अंदेशा रहता है। ऐसे में रविवार की शाम बिजनौर शहर समेत पूरे जिले में सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन

रात में 11 बजे तक एसपी नीरज कुमार जादौन भ्रमण करते रहे। जबकि एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने पुलिस अमले के साथ शक्ति चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। नूरपुर क्षेत्र में एएसपी देहात राम अर्ज ने गश्त करते हुए चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नए साल का स्वागत करने के लिए रात में तमाम लोगों ने आतिशबाजी की। युवा वर्ग ने पसंदीदा रेंस्टोरेंट या होटल में पहुंचकर पार्टी की। कुछ लोग अपने परिवारों के संग बाहर डिनर करने के लिए निकले।

रेहड़ में अमानगढ़ रेंज कार्यालय परिसर केहरीपुर में स्टाफ के साथ केक काटकर नया साल मनाती वन क्षे

रेहड़ में अमानगढ़ रेंज कार्यालय परिसर केहरीपुर में स्टाफ के साथ केक काटकर नया साल मनाती वन क्षे

रेहड़ में अमानगढ़ रेंज कार्यालय परिसर केहरीपुर में स्टाफ के साथ केक काटकर नया साल मनाती वन क्षे

रेहड़ में अमानगढ़ रेंज कार्यालय परिसर केहरीपुर में स्टाफ के साथ केक काटकर नया साल मनाती वन क्षे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed