{"_id":"5e8f49618ebc3e77377a9ff6","slug":"people-refused-to-apply-masks-dhampur-news-mrt477114139","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ला बंदूकचियान में लॉकडाउन का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहल्ला बंदूकचियान में लॉकडाउन का उल्लंघन
विज्ञापन
लोगों ने मास्क लगाने से किया इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। नगर के मोहल्ला बंदूकचियान में भीड़ इकट्ठा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस का लोगों ने विरोध किया। उन्होंने लॉकडाउन का पालन करने और मास्क लगाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने बल पूर्वक भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर पथराव की अफवाह फैल गई। सूचना पर पहुंचे सीओ ने कोतवाल और पुलिस बल के साथ मोहल्ले में पैदल मार्च किया। लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, जबकि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पुलिस नगर में गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि मोहल्ला बंदूकचियान में भीड़ इकट्ठा हो रही है और किसी भी व्यक्ति ने मास्क नहीं लगा रखा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने और मास्क लगाने का आग्रह किया। लेकिन कुछ लोग पुलिस के विरोध में उतर आए और मास्क लगाने से इंकार कर दिया। उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह लॉकडाउन का पालन नहीं करेंगे, कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुलिस ने बल पूर्वक भीड़ को वहां से खदेड़ा। घेराबंदी कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। सूचना पर सीओ महावीर सिंह राजावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के सभी मार्गों से पैदल मार्च निकाला। पुलिस ने हिदायत दी कि यदि किसी ने लॉक डाउन का उल्लंघन किया तो बख्शा नहीं जाएगा। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की गाड़ी पर पथराव नहीं हुआ है। एक ही परिवार के शानू, काला, रानू, हसमत पुत्र फुरकान, रूखसत पत्नी फुरकान, समीना पुत्री फुरकान, फुरकान आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की एडवाइजरी का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकार की ओर से मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। अब कोई बिना मास्क के मिलेगा तो उसे बख्शा नहीं लाएगा।