{"_id":"6262e35ad0bb085bbc64160c","slug":"people-of-the-district-drank-65-lakh-ors-in-23-days-bijnor-news-mrt585609176","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 दिन में 65 लाख का ओआरएस पी गए जिले के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 दिन में 65 लाख का ओआरएस पी गए जिले के लोग
विज्ञापन

अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। बढ़ते तापमान और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। दिन के समय चल रही लू शरीर को नुकसान पहुंचा रही है। जिसके लिए चिकित्सक ग्लूकोज और ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सोल्यूशन) का घोल पीने की सलाह दे रहे हैं। जिलेवासी अप्रैल महीने में अब तक करीब 65 लाख रुपये का ग्लूकोज और ओआरएस का घोल पी गए हैं। जबकि मार्च महीने में करीब 40 लाख का ही ग्लूकोज और ओआरएस बिका था।
जिला केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन भारद्वाज ने बताया कि जिले में करीब 3500 मेडिकल स्टोर हैं। कुछ हॉलसेल तो कुछ रिटेल में ग्लूकोज और ओआरएस बेचते हैं। इस बार अप्रैल महीने में ज्यादा गर्मी रही, रोजे भी चल रहे हैं। जिसके चलते ग्लूकोज और ओआरएस की बिक्री ज्यादा हुई है। गर्मी के दिनों में चिकित्सक पानी की पूर्ति करने के लिए ग्लूकोज और ओआरएस का घोल पीने की सलाह देते हैं। जिससे लोग डिहाइड्रेशन की समस्या से बच सकते हैं। इसलिए खुद को सुरक्षित करने के लिए लोग गर्मी का मौसम आते ही ग्लूकोज और ओआरएस पीना शुरू कर देते हैं। संजीव मेडिकल स्टोर के मालिक संजीव ने बताया कि अप्रैल के महीने में रोजाना करीब 30 ओरआएस और ग्लूकोज के पैकेट बिक रहे हैं। क्योंकि गर्मियों के दिनों में पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस जरूरी है।
प्रतिदिन आ रहे डिहाइड्रेशन के 20 करीज
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ते ही जिले में उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 15 से 20 उल्टी और दस्त के आ रहे हैं। ज्यादातर में डिहाइड्रेशन की समस्या दिखाई दी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभू शर्मा ने बताया कि इन दिनों बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादा दिखाई दे रही है। अस्पताल में रोजाना 15 से 20 फीसदी बच्चे डिहाइड्रेशन की समस्या के आ रहे हैं। जिसके चलते बच्चों को ओरआरएस पिलाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी करता है ओआरएस : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि गर्मियों के दिनों में ओआरएस सेहत के लिए फायदेमंद है। क्योंकि ओआरएस शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके साथ ही बच्चों को हो रही डायरिया की समस्या को भी कम करता है। इसके पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी पूरी हो जाती है। ओरआरएस में सोडियम, पौटेशियम और क्लोराइड की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में पानी की कमी को दूर करती है। बच्चे को आने वाले दस्त की संख्या कम हो जाती है। गर्मियों के दिनों में ओआरएस सभी को पीना चाहिए।