{"_id":"61e5bcbbc05a866629532e43","slug":"people-kept-shivering-even-in-the-sun-due-to-cold-wave-bijnor-news-mrt573773119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से धूप में भी ठिठुरते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से धूप में भी ठिठुरते रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर से धूप में भी ठिठुरते रहे लोग
बिजनौर। कोहरे और बादलों से हुई सर्दी के आगे धूप में भी कोई गरमाहट नहीं मिली। सोमवार को तीन दिन बाद धूप निकली लेकिन तब शीतलहर शुरू हो गई। धूप में भी गरमाहट नहीं थी। सोमवार को भी जिलेवासियों को भयंकर सर्दी से जूझने को मजबूर रहना पड़ा। जिले में एक दो दिन में बारिश होने का अनुमान है।
सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में कोहरा और बादल छाए रहे। दिन में करीब नौ बजे तो बादलों व कोहरे की वजह से एक बार को अंधेरा सा छा गया। बारिश की वजह से मौसम में नमी है, इससे लगातार कोहरा छा रहा था। दो दिन से एक मिनट के लिए भी धूप नहीं निकली थी। सोमवार शाम करे करीब चार बजे कोहरा और बादल थोड़े से छंटे तो धूप निकली लेकिन धूप में गरमाहट बिल्कुल नहीं थी। धूप निकलने के साथ ही शीतलहर शुरू हो गई। अगर कोई धूप में बैठना चाहता भी होगा तो वह शीतलहर की वजह से खुले में नहीं बैठ पाया। जिले में 21 से 23 जनवरी से बारिश होने की आशंका है। इससे ठंड का प्रकोप तो बढ़ेगा ही, किसानों को भी परेशानी उठानी होगी। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार तीन-चार दिन बाद बारिश होने के आसार हैं।