{"_id":"5f04af0f8ebc3ea0720372c7","slug":"people-coming-to-bsa-office-will-be-investigated-bijnor-news-mrt490128595","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय आने वालों का होगा चेकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय आने वालों का होगा चेकअप
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय आने वाले लोगों की होगी जांच
बिजनौर। वैश्विक महामारी को देखते हुए बीएसए कार्यालय आने वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी। सभी का पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेट थर्मामीटर से जांच की जाएगी। बीएसए ने इसके लिए कार्यालय के कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को बीएसए कार्यालय में शिक्षकों व कर्मचारियों की पल्स चेक करने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर तथा टेंपरेचर नापने के लिए इंफ्रारेट थर्मामीटर रखा गया है। इस पर कार्यालय के दो कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। कार्यालय में प्रवेश करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों तथा अन्य लोगों को प्रवेश करते समय उनकी मशीन के द्वारा उनके शरीर का टेंपरेचर मापा जाएगा। वहीं पल्स ऑक्सीमीटर से पल्स भी नापी जाएगी।
बीएसए महेश चंद ने बताया कि अब कार्यालय में कर्मचारियों व शिक्षकों को प्रवेश करने पर पहले उन्हें सैनिटाइज कराया जाएगा। एक पंजिका पर उनका ब्योरा भी नोट किया जाएगा। इसके लिए कार्यालय के ही दो कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को कार्यालय में आने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों की पल्स ऑक्सीमीटर से पल्स नापी गई तथा बॉडी टेंपरेचर भी नापा गया। उन्होंने कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के भी दिशा निर्देश दिए।