फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People barricaded people in mohallas

बैरिकेडिंग कर लोगों को मोहल्लों में ही रोका

Thu, 02 Apr 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
People barricaded people in mohallas
धामपुर में आवाजाही रोकने के लिए नागरिकों ने चबन्नी चौक मार्ग को बेरिकेटिंग कर किया बंद - फोटो : DHAMPUR
बैरिकेडिंग कर लोगों को मोहल्लों में ही रोका
विज्ञापन

धामपुर। लॉकडाउन के आठवें दिन गैर मोहल्लों के लोगों को अपने मोहल्लों में आने से रोकने के लिए लोगों ने कमान स्वयं हाथ में ले ली है। नागरिकों ने इसके लिए अपने मोहल्लों की सड़कों को बेरिकेडिंग कर दिया है। जो पैदल भी आने का प्रयास कर रहा है, उसे वापस भेजा जा रहा है।

नागरिकों ने नगर में बड़ा पंचायती शिव मंदिर के पास चबन्नी चौक पर जाने वाले मार्ग को बेरिकेंडिंग कर रोक दिया है। रानी बाग कॉलोनी में पूर्व सांसद डॉ. एलबी रावल ने भी अपने घर के सामने सड़क पर दोनों तरफ से बेरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बृहस्पतिवार के नींदडू्, मानपुर शिवपुरी, रानीबाग चौकी, शुगर मिल का भ्रमण किया। इस दौरान कोतवाल को सड़कों पर जो भी बाइकों से घूमता मिला, उसकी खबर ली। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ लोग प्रशासन की ओर से बने कंट्रोल रूम में भ्रामक सूचना देकर गुहराह करने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसे लोगों की जानकारी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, धामपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा ने बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं के साथ गांव नंदगांव में जाकर कई लोगों को राशन की किट बांटीं। इस मौके पर नीरज प्रताप सिंह, रोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed