फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   People are upset due to the slow pace of construction of the overbridge.

Bijnor News: ओवरब्रिज निर्माण की धीमी गति से लोग परेशान

Mon, 20 Oct 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 20 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
People are upset due to the slow pace of construction of the overbridge.
कोतवाली देहात। कस्बे में चल रहा ओवर ब्रिज निर्माण का काम धीमी गति से चलने से कस्बे वासियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा न होने पर धरने की चेतावनी दी है। निर्माण करा रही संस्था के अधिकारियों ने दिसंबर में ओवरब्रिज चालू होने की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में पानीपत-खटीमा राजमार्ग के अंतर्गत 791 मीटर लंबे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण चलते हुए लगभग तीन वर्ष हो गए हैं लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। कुछ समय पूर्व स्लैब गिरने से बड़ी दुर्घटना टल गई थी। कस्बा निवासी अरविंद बिश्नोई, नसीम अहमद, अंकित कुमार आदि ने बताया कि ओवर ब्रिज का काम बेहद धीमी गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन

निर्माण के चलते कस्बे में प्रतिदिन जाम की समस्या रहती है। जाम से पूरा कस्बा परेशान है। ओवर ब्रिज निर्माण कर रही संस्था द्वारा पिछले एक साल से जल्द निर्माण पूरा होने की बात कही जा रही है लेकिन निर्माण कछुआ गति से चल रहा है। अधिकारियों ने अक्टूबर महीने में ओवर ब्रिज चलने का दावा किया था लेकिन ओवर ब्रिज का निर्माण अभी भी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि शीघ्र ओवर ब्रिज चालू नहीं हुआ तब जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि ओवर ब्रिज पर काम तेजी से चल रहा है। केवल चार स्लैब डालने बाकी रह गए हैं। शेष सभी काम पूरा हो गया है। 15 दिन में स्लैब डालने का काम पूरा हो जाएगा। दिसंबर में ओवर ब्रिज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed