फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pending a city witch Cdheya Chand today ...

अज पटने शहर विच चंद चढ़ेया...

Fri, 06 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pending a city witch Cdheya Chand today ...
नजीबाबाद में श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब के प्रकाशोत्सव पर सजा विशेष दीवान। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में सरबंसदानी दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब का प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। क्षेत्र के गुरुद्वारों में सजे विशेष दीवान में गुरुबाणी गायन एवं कथा विचार के साथ सिखों से गुरु उपदेशों को अंगीकार करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानकशाही श्री गुरु सिंह सभा में बृहस्पतिवार सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति पर विशेष दीवान सजाए गए। दिल्ली से रागी जत्थे में भाई हरमीत सिंह एवं हुजूरी रागी भाई कल्याण सिंह ने शबद कीर्तन का गायन किया। कथावाचक गुरबाज सिंह गुलशन ने पटना शहर में गोबिंदराय के अवतरण, उनके द्वारा खालसा पंथ की स्थापना और धर्म व देश की रक्षा के लिए दी गई कुर्बानियों पर प्रकाश डाला। गुरु पर्व मनाने तभी सफल होंगे, जब सिख गुरु की शिक्षा का अनुसरण कर अपने जीवन को संवारे और अमृतपान कर नितनेमी बने।
विज्ञापन

अनंद साहिब के पाठ, अरदास और हुकुमनामे के साथ विशेष दीवान का समापन हुआ। उधर, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाष नगर में सहज पाठ के समापन पर सजे विशेष दीवान में श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन का गायन किया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी तेजपाल सिंह ने सर्व जन के जीवन में सुख-शांति की अरदास की। कार्यक्रम के समापन पर लंगर वरताया गया। वहीं कालागढ़ में गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारों में उमड़ पडे़। नई कालोनी स्थित गुरुद्वारे में सुबह से विशेष पाठ हुआ। कमेटी के अध्यक्ष सुच्चा सिंह ने बताया कि आज के दिन का खास महत्व है। मीरापुर, जामनवाला आदि में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed