फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Peeli Dam will become a center for water sports

Bijnor News: पीली डैम बनेगा जल क्रीड़ा का केंद्र

Wed, 06 Mar 2024 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Peeli Dam will become a center for water sports
पर्यटक स्थल बनने से बढ़ेगा राजस्व और रोजगार
विज्ञापन




सीडीओ ने अधिकारियों से किए विचार साझा



संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। प्रशासन जिले को टूरिज्म प्लेस बनाने की कोशिशों में लगा है। इसे लेकर कई योजनाओं पर काम चल रहा है। अब पीली डैम को जल स्पोर्ट्स एक्टीविटीज का केंद्र बनाने की तैयारी है। सीडीओ पूर्ण बोरा ने योजना को अमली जामा पहनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विचार साझा किए हैं।



जिला प्राकृतिक धरोहरों का खजाना है। गंगा की गोद में बसे जिले का टूरिज्म के लिहाज से महत्व है। इसलिए प्रशासन ने पौराणिक धर्म स्थल विदुर कुटी का सर्वांगीण विकास करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की है। अब इस क्रम में अफजलगढ़ के निकट स्थित पीली डैम को स्पोर्ट्स एक्टीविटीज का केंद्र बनाने की तैयारी है। इसके लिए योजना बना ली गई है।
विज्ञापन




सीडीओ पूर्ण बोरा ने पांच मार्च को पीली डैम का दौरा किया। योजना को धरातल पर लाने के लिए संबंधित अधिकारियों से विचार साझा किया। जीआईसी प्रधानाचार्य डॉ निशांत यादव के अनुसार स्पोर्ट्स एक्टीविटीज में विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। विद्यार्थियों को विभिन्न जल क्रीड़ा सीखने का मौका मिलेगा। इसके लिए प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







ये होंगी जलाशय एक्टीविटीज



पीली डैम की स्पोर्ट्स एक्टीविटीज में विद्यार्थियों को जलाशयों में होने वाले जैट स्की अर्थात पानी में स्कूटर चलाना, बनाना राइड, स्पीड बोट आदि स्पोर्ट्स की जानकारी दी जाएगी। पीली डैम प्राकृतिक छटा से घिरा है। उत्तराखंड राज्य से सटा हुआ है। उत्तराखंड का नैनीताल जिला पर्यटकों का केंद्र है। इसका सकारात्मक लाभ पीली डैम पर्यटक स्थल को मिलेगा। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से जिले की राजस्व वृद्धि होगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed