{"_id":"620a9da19ba46212276f6672","slug":"peaceful-polling-in-392-booths-in-najibabad-nazibabad-news-mrt576989161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में 392 बूथों पर हुआ शांतिपूर्ण मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में 392 बूथों पर हुआ शांतिपूर्ण मतदान
विज्ञापन
नजीबाबाद क्षेत्र के मतदान केंद्र पर बच्चे के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची महिला।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद में 392 बूथों पर हुआ शांतिपूर्ण मतदान
नजीबाबाद। नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के 205 मतदान केंद्रों के 392 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। शुरुआती दो घंटे में मतदान प्रतिशत कम रहा। कुछ मतदान केंद्रों पर सवेरे छह बजे से ही मतदान के लिए मतदाता पहुंचने शुरू हुए।
नजीबाबाद ग्राम पंचायत जालापुर गूदड़ के आदर्श प्राथमिक स्कूल मतदान केंद्र का एसडीएम मनोज कुमार और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने उद्घाटन किया। मॉक पोल के साथ 392 मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। बौरेकी मतदान केंद्र, जलालाबाद के कुरैशियान मतदान केंद्र सहित तहसील के कई केंद्रों पर मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने के बाद प्रशासन ने तत्काल ईवीएम बदलवा दी।
एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने नगर के राजकीय इंटर कालेज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लिया। विधानसभा क्षेत्र में शाम पांच बजे तक 59.89 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
पर्यवेक्षक ने रखी पैनी निगाह
विधानसभा क्षेत्र नजीबाबाद के लिए तैनात पर्यवेक्षक उपकार सिंह ने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर चुनाव व्यवस्थाओं और मतदान प्रक्रिया पर पैनी निगाह रखी। पर्यवेक्षक ने लाइजेन अधिकारी आशुतोष मिश्रा के साथ कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

नजीबाबाद तहसील में भुगतान की मांग करते अतिरिक्त मतदानकर्मी।- फोटो : NAZIBABAD