फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   PCS preliminary exam held under strict supervision in Bijnor

Bijnor News: बिजनौर - कड़ी निगरानी में हुई पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा

Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
PCS preliminary exam held under strict supervision in Bijnor
- जिले में मनाए गए नौ केंद्रों पर 39 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन

- परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़कों पर जाम के हालात हो गए
फाेटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा कड़ी चौकसी में हुई। परीक्षा केंद्रों के अंदर तथा बाहर अभ्यर्थी निगरानी में रहे। करीब 39 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। केपीएस परीक्षा केंद्र पर सबसे अधिक 200 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़कों पर जाम के हालात हो गए।
रविवार को परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह और सीओ सिअी अनिल कुमार ने सवेरे ही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। जिले में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा पहली बार हुई। इसका फायदा महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों को हुआ। इन दोनों श्रेणी के जनपद के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र जिले में ही था। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर मोहित कुमार परीक्षा पर निगाह रखे हुए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे।
विज्ञापन




डीआईओएस कार्यालय के अनुसार डीएम उमेश मिश्रा पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का लगातार अपडेट लेते रहे। परीक्षा के लिए 4000 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहले परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश का समय प्रथम पाली में 09 बजे था। बाद में आयोग ने समय बढ़ाकर साढे आठ बजे कर दिया। अभ्यर्थी सुबह साढ़े सात बजे से केंद्रों पर आने शुरू हो गए थे। परीक्षा केंद्रों पर आयोग के अधिकारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन








पुलिस पर रही तलाशी की जिम्मेदारी
आयोग ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तलाशी की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी थी। हर केंद्र के प्रवेश द्वार पर 04 महिला पुलिस कांस्टेबल तथा 04 पुरुष कांस्टेबल तैनात रहे। अभ्यर्थियों की जूते मौजे उतरवाकर सघनता से तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। डीएम उमेश मिश्रा ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए थे कि वे भी चार चार शिक्षकों की तलाशी टीम तैनात रखे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। अंदर व बाहर कड़ी चौकसी रही। वर्धमान कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ लगातार नजर बनाए रखे रहे।










अनुपस्थिति पर एक नजर



पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो पाली में थी। पहली पारी में 61.73 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में 61.13 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में अनुपस्थिति बढ़ गई। प्रथम पाली में आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज बिजनौर केंद्र पर 133, राजकीय पालीटेक्निक बिजनौर केन्द्र पर 156, जीजीआईसी पर 158, केपीएस पर 197, केआईसी मंडावली पर 190,आरबीडी पर 171, आरजेपी पर 189, वर्धमान ए पर 179 तथा वर्धमान भी पर 158 समेत सभी नौ केंद्र पर कुल 1531 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज में 135, राजकीय पालीटेक्निक में 158, जीजीआईसी में 159, केपीएस में 200, केआईसी मंडावली में 196,आरबीडी में 176, आरजेपी में 190, वर्धमान ए में 181 तथा वर्धमान भी में 160 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दूसरी पाली में कुल 1555 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।






लीक से हटकर आया पेपर



पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा देकर आए मोहित कुमार तथा विवेक सिंह के अनुसार प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम तथा द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय का पेपर था। दोनों पेपर पिछले सालों के मुकाबले थोड़ा लीक से हटकर थे, कुल मिलाकर सही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed