{"_id":"586e956a4f1c1b443615956e","slug":"payment-by-five-sugar-mills","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच शुगर मिल ने किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच शुगर मिल ने किया भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 06 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में स्योहारा शुगर मिल गन्ना मूल्य भुगतान में निजी क्षेत्र के शुगर मिलों के लिए नजीर बनने जा रहा है। जिले की पांच शुगर मिल ने बृहस्पतिवार को 74 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। बिलाई शुगर मिल पेमेंट में पिछड़ा है।
डीसीओ ओपी सिंह के अनुसार स्योहारा शुगर मिल ने बृहस्पतिवार को 25 दिसंबर तक डाले गए गन्ने का 25 करोड़ का भुगतान कर दिया है। छह जनवरी को मिल 31 दिसंबर तक का भुगतान कर देगा। यह एक रिकार्ड है। धामुपर शुगर मिल ने 23 करोड़, अफजलगढ़ ने 13 करोड़, बूंदकी ने 11 करोड़ तथा बिलाई शुगर मिल ने मात्र दो करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। जिले की सभी शुगर मिल 25 दिसंबर तक डाले गए गन्ने का भुगतान कर चुकी है, जबकि बिलाई शुगर मिल ने 30 नवंबर तक का ही भुगतान किया है। बिलाई शुगर मिल पर पेमेंट में तेजी लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।