{"_id":"5fe8cfc08ebc3e3b6366f312","slug":"pay-attention-to-transporter-loading-and-fitness-dhampur-news-mrt517712229","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर लोडिंग और फिटनेस पर दें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर लोडिंग और फिटनेस पर दें ध्यान
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस-प्रशासन की ओर से धामपुर चीनी मिल में चीनी मिल के सभी ट्रांसपोर्टरों, मिल प्रबंधन एवं अन्य ट्रांसपोर्ट से संबंधित कर्मचारी संगठनों की संयुक्त तौर पर बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार ने सभी ट्रांसपोर्टरों को हिदायत दी कि या तो वह सात दिन के भीतर अपने ट्रांसपोर्टरों की फिटनेस और ओवरलोडिंग को कम कर लें। आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
धामपुर चीनी मिल में संपन्न हुई बैठक में एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बार-बार निर्देशित करने के बाद भी चीनी मिल के ट्रांसपोर्टर मानक अनुरूप गन्ना लादकर मिल को आपूर्ति का प्रयास नहीं रहे हैं। ट्रकों में ओवरलोड गन्ना ढो रहे हैं, जिससे सड़कों पर इन गन्ने से लदे ट्रकों की वजह से ही हादसे ज्यादा हो रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह कई बार हिदायत दे चुके हैं, पर ट्रांसपोर्टर समझ नहीं रहे। कोतवाल अरुण कुमार त्यागी ने कहा कि यह अब प्रशासन की ओर से अंतिम मौका दिया जा रहा है। सात दिन में आदेशों का अमल न होने की स्थिति में पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कड़ी कार्रवाई करेगी। इस मौके पर जीएम प्रशासन विजय कुमार गुप्ता, जीएम गन्ना कुलदीप शर्मा, मनोज चौहान, रतिराम सिंह आदि रहे।