फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Patrols to guard against Guldar

गुलदारों से सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश

Fri, 17 Jan 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Patrols to guard against Guldar
नजीबाबाद में वन रेंजरों को गुलदार से सुरक्षा के संबंध में दिशा निर्देश देते डीएफओ डॉ. एमके शुक्ला - फोटो : NAZIBABAD
गुलदारों से सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन

नजीबाबाद। डीएफओ ने वन रेंज अधिकारियों और वनकर्मियों को गुलदार से सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने से ग्रामीणों के संपर्क में रहकर गुलदार के प्रति फैल रहे भय को दूर करने और सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक बनाने के निर्देश भी दिए।
बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद के डीएफओ डॉ.एमके शुक्ला ने वन क्षेत्राधिकारियों की शुक्रवार को बैठक ली। डीएफओ ने पांचों रेंज के अधिकारियों को गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, गुलदारों की प्रकृति के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देने, ग्रामीणों के लगातार संपर्क में रहकर संगोष्ठियां करने, गुलदार के स्वभाव और गुलदार द्वारा किए हमलों के तरीकों के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी देने की सलाह दी। डीएफओ ने कहा कि गुलदार अक्सर अपने बच्चों की आत्मरक्षा की दृष्टि से इंसानों पर हमला करता है। गन्ने के खेत में प्राय: गुलदार इस समय बच्चे देते हैं इसलिए ग्रामीणों को गन्ने के खेतों के आसपास से गुजरते समय और काम करने के लिए जाते समय सतर्कता बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन

डीएफओ ने वनरेंज अधिकारियों को जंगली जानवरों के हमले आदि के संबंध में जागरूकता के लिए पर्चों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने की सलाह दी। डीएफओ ने वन क्षेत्राधिकारियों को रेंज के वन दरोगाओं तथा वन रक्षकों को अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जैसे ही गुलदार देखे जाने की कोई सूचना मिलती है तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रबंध करें। बैठक में साहनपुर के रेंजर गजेंद्र बहादुर सिंह, राजगढ़ रेंजर विजेंद्र सिंह मलिक, कौड़िया के रेंजर हरीश मेहता, बढ़ापुर और साहूवाला के रेंजर वीएस रावत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed