फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passion, skill and idea are essential to start a startup: DM

स्टार्टअप शुरू करने के लिए जज्बा, कौशल और विचार अनिवार्य : डीएम

Tue, 24 Sep 2024 03:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Passion, skill and idea are essential to start a startup: DM
बिजनौर, चांदपुर। राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज चांदपुर बिजनौर में जनपद में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

सोमवार को काॅलेज में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसडीएम विजय शंकर, कॉलेज निदेशक डॉ. नीलेंद्र बादल, कुलसचिव नरेश कुमार सिंह, डॉ. ईशान भारद्वाज के द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर में रेज फाउंडेशन इनक्यूबेशन सेंटर बनाया गया है। जनपद में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल व मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने कॉलेज पहुंचकर इसकी विशेषता को उजागर किया। डीएम ने कहा कि हर व्यक्ति के अंदर कुछ ना कुछ विचार होते हैं, जो किसी समस्या के समाधान हेतु भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विवेक कॉलेज ऑफ एजुकेशन बिजनौर, दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एनआईजीसी नजीबाबाद, वर्धमान कॉलेज बिजनौर, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज चांगीपुर व बिजनौर आदि के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed