फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Passengers of 20 villages troubled due to closure of only bus service

Bijnor News: एक मात्र बस सेवा बंद होने के चलते 20 गांवों के यात्री परेशान

Fri, 06 Dec 2024 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Passengers of 20 villages troubled due to closure of only bus service
स्टाफ की कमी से दत्तियाना से बिजनौर तक नहीं चल रही बस
विज्ञापन

59 साल पहले तत्कालीन विधायक चौधरी नरदेव सिंह त्यागी ने शुरू कराई थी
संवाद न्यूज एजेंसी

जलीलपुर। स्टाफ की कमी से गांव दत्तियाना से बिजनौर जिला मुख्यालय के लिए एकमात्र बस सेवा का संचालन एक सप्ताह से बंद है। इससे करीब 20 गांवों के यात्रियों को भारी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने परिवहन निगम के अधिकारियों से जल्द बस सेवा का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
करीब 59 साल पहले तत्कालीन विधायक चौधरी नरदेव सिंह त्यागी ने इस बस सेवा का संचालन शुरू कराया था। गांव कुमहरिया, स्याली, सुजातपुर खादर, मुजफ्फरपुर खादर, दत्तियाना, जमालुदीनपुर, नारनौर, खानपुर खादर, कमालपुर, अजदेव, सुल्तानपुर खादर, रवाना, कुतुबपुर गांवड़ी, जलीलपुर, बेरखेड़ा, धींवरपुरा, मीरापुर सीकरी, फैजीपुर, ढोलनपुर, सादाबाद आदि के लोग इसका लाभ उठारहे थे।
विज्ञापन

मगर, एक सप्ताह से बस का संचालन बंद होने से यात्रियों को बिजनौर आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को चांदपुर होकर यात्रा करना मजबूरी बना हुआ है। इससे अधिक किराया और अधिक समय लग रहा है। निखिल त्यागी, सौरभ त्यागी, चरण सिंह, शकरूद्दीन अहमद, कल्याण सिंह आदि ने बस संचालन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजनौर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते बस संचालन बंद है। जल्दी ही बस चलाई जाएगी।

क्षेत्रीय लोगों का भावनात्मक लगाव हैं इस बस से
गांव दत्तियाना से वाया सलेमपुर खादर होकर जिला मुख्यालय बिजनौर के लिए चलने वाली बस के प्रति क्षेत्रीय लोगों का भावनात्मक लगाव है। चांदपुर विधानसभा से लगातार तीन बार निर्दलीय का चुनाव जीतने वाले गांव दत्तियाना निवासी चौधरी नरदेव सिंह त्यागी ने 1965 में इस बस का संचालन शुरू कराया था। गांव दत्तियाना निवासी बुजुर्ग उमेश त्यागी बताते हैं कि यह बस सेवा उस समय यह बहुत बड़ी बात थी। इस बस संचालन से विधायक चौधरी नरदेव सिंह की यादें जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed