{"_id":"611d48958ebc3e79c43fa15b","slug":"passenger-trains-will-run-soon-on-kotdwar-branch-line-nazibabad-news-mrt5523698159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जल्द दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जल्द दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेनें
विज्ञापन
नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे ब्रांच लाइन।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जल्द दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेनें
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा। रेलवे ने कोरोना काल से बंद नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच पूर्व की भांति एक पैसेंजर ट्रेन प्रात: और एक शाम को संचालित होगी।
स्टेशन अधीक्षक जयपाल सिंह के अनुसार प्रात: नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए 54385 रवाना होगी। वापसी में ट्रेन 54386 कोटद्वार से नजीबाबाद आएगी। नजीबाबाद से कोटद्वार के लिए शाम को 54389 ट्रेन कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से 54390 ट्रेन नजीबाबाद वापसी करेगी। लंबे अरसे से नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभी समय और कब से ट्रेनें संचालित की जाएंगी इसकी रेलवे को घोषणा करनी है। माना जा रहा है कि इस बार रेलवे किराया वृद्धि के साथ मेल ट्रेन के रूप में संचालित करेगा।