{"_id":"57af70c44f1c1bc330ee476b","slug":"passenger-trains-start-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":" पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में रेलवे ने बंद पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू कर दिया। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से छोटे स्टेशनों से जुड़े यात्रियों ने राहत की सांस ली।
रेलवे ने बांदीकुई-ऋषिकेश, लखनऊ-सहारनपुर, नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर ट्रेनों का संचालन चार सप्ताह बाद पुन: शुरू कर दिया। नजीबाबाद दौरे पर आए रेलवे महाप्रबंधक एके पूठिया से क्षेत्रीय कारोबारियों, दैनिक यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनें बंद होने से परेशानी होने की बात कही थी। जीएम ने अनाज की मालगाड़ियों के संचालन के कारण यात्री गाड़ियों के कुछ समय के लिए स्थगित करने की बात कहते हुए शीघ्र पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया था। एसएस अजित सिंह ने सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किए जाने की जानकारी दी। शनिवार को 23 जुलाई 2016 से बंद पैसेंजर ट्रेनों शुरू होने से दैनिक यात्रियों सहित छोटे स्टेशन से जुड़े यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों का कहना है कि इससे काफी लाभ होगा। इसके बंद होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
जीएम ने चंदक को दिया तोहफा
जीएम एके पूठिया ने लंबे अर्से से चंदक क्षेत्र के यात्रियों द्वारा लिंक एक्सप्रेस का चंदक में स्टॉपेज देने की मांग पूरी कर दी। देहरादून से इलाहाबाद के बीच चलने वाली अप और डाउन लाइन की लिंक एक्सप्रेस 20 अगस्त से चंदक रेलवे स्टेशन पर रूका करेगी। फिलहाल अस्थाई रूप से लिंक एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है।