फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Party officials gave mass resignation

उपेक्षा से नाराज कांग्रेसियों ने त्यागपत्र दिया

Wed, 17 Feb 2021 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Party officials gave mass resignation
पार्टी के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
विज्ञापन

नींदडू़ (बिजनौर)। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चांदपुर में हुई किसान महासभा में उचित सम्मान नहीं मिलने से नाराज जिले के सचिव समेत ब्लॉक अल्हैपुर के तमाम कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया।

मंगलवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को भेजे त्याग पत्र में जिला बिजनौर के सचिव अथर जुनैद चंदन ने कहा कि चांदपुर में हुई कांग्रेस की किसान महासभा में कई ब्लॉक व नगर अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, संगठन प्रभारी सहित कई पार्टी के नेताओं को मंच तक जाने नहीं दिया गया। हुसैन अहमद अंसारी को दूसरे नाम से मंच पर बुलाया गया। कई ऐसे नेताओं को मंच पर स्थान दिया गया, जिनके पीछे दो वोट भी नहीं हैं। पदाधिकारियों को पास भी जारी नहीं किए गए। शिकायत करने पर जिला प्रभारी ने अभद्र व्यवहार किया। एजे चंदन ने कहा कि कांग्रेस में कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। 25 वर्ष तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करने के बावजूद बेरुखी को देखते हुए वह स्वेच्छा से अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता, जिला सचिव व ब्लॉक प्रभारी अफजलगढ़ के पद से त्याग पत्र दे रहे हैं। दूसरी ओर ब्लॉक अल्हैपुर के अध्यक्ष मनोज कुमार चौहान ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान को दिए त्याग पत्र में अपनी व पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के चलते अपने साथ ब्लॉक के सभी चार उपाध्यक्ष, छह महासचिव और सभी 13 न्याय पंचायतों के अध्यक्ष व सचिवों द्वारा अपने पदों से त्यागपत्र देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed