फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Park will be developed on the banks of Malan river

मालन नदी के तट पर विकसित किया जाएगा पार्क

Tue, 07 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Park will be developed on the banks of Malan river
मालन नदी के तट पर विकसित किया जाएगा पार्क
विज्ञापन

बिजनौर। बीच में कल-कल बहती मालन नदी और तट पर मनोरम नजारा होगा। कुछ ऐसी कवायद होने लगी है। दरअसल मालन के तट पर पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क में पंचवटी बनेगी, जिसमें फुलवारी भी शोभा बढ़ाएगी। यात्रियों के बैठने के लिए शेड और कुर्सियां बनाई जाएंगी। जिसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना भी है। वहीं मालन की खाली कराई गई जमीन पर फिर से अतिक्रमण भी नहीं हो पाएगा।
पिछले दिनों मालन नदी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। वहीं मालन की साफ सफाई कराने के साथ ही सिल्ट को भी हटाया गया।
बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर पुल के नीचे और आसपास मालन नदी की काफी जमीन खाली पड़ी हुई है। जिसे उपयोग करने का प्रशासन ने खाका तैयार किया है। पार्क बनाकर इस जमीन को उपयोग में लाया जाना है। प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो मालन नदी के पुल के नीचे पार्क विकसित किया जाएगा। पार्क में पंचवटी भी बनाई जानी है। वहीं फलदार और फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। फुलवारी के साथ साथ घास भी लगाई जानी है, जिससे पार्क की सुंदरता में चार चांद लगाए जा सके। पार्क की खासियत यह होगी कि इसका विस्तार दोनों तटों पर होगा और पार्क के बीच से होकर मालन नदी बहेगी।
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेगी सुकून भरी जगह
बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अगर कुछ देर के लिए ठहरना होगा तो मालन किनारे विकसित किए जाने वाले पार्क में रूक सकेंगे। जहां नदी किनारे उन्हें सुकून भरी जगह मिलेगी। बता दें कि कुंभ के दौरान एनसीआर के ट्रैफिक को वाया बिजनौर होकर हरिद्वार भेजा जाता है। सावन माह की कांवड़ में भी इस मार्ग से एनसीआर का ट्रैफिक गुजरता है। ऐसे में इस प्रमुख मार्ग पर पड़ने वाली मालन नदी के तटों को पार्क के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐतिहासिक और प्राचीन नदी है मालन
कभी मालिनी कहलाने वाली नदी प्राचीन और एतिहासिक है। मालन के किनारे ही कण्व आश्रम हुआ करता था। यहीं पर राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रणय स्थली रही है। इनके बेटे राजा भरत ने भी यहीं मालन नदी के किनारे ही शेर के दांत गिने थे। भरत के नाम पर ही देश काम नाम भारत पड़ा।

हरिद्वार मार्ग पर पुल के नीचे मालन की खाली पड़ी जमीन में पार्क बनाने की योजना तैयार की जा रही है। जिसमें पंचवटी भी बनाई जाएगी। वहीं फुलवारी भी लगेगी। अन्य व्यवस्थाएं भी पार्क में रहेंगी। पार्क बन जाने से जमीन पर फिर से अतिक्रमण भी नहीं हो सकेगा।
- उमेश मिश्रा, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed