फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Paper leak case: Youth protest demanding re-conduct of constable recruitment exam in Bijnor

पेपर लीक मामला: सिपाही भर्ती परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे युवा, किया धरना-प्रदर्शन

Tue, 20 Feb 2024 12:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/शामली/ मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर/शामली/ मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Feb 2024 12:19 PM IST
सार

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में  मंगलवार को युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवा जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए।

विज्ञापन
Paper leak case: Youth protest demanding re-conduct of constable recruitment exam in Bijnor
बिजनौर में धरना देते युवा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से कराई जा रही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन किया। मुजफ्फरनगर, शामली और बिजनौर में युवाओं ने प्रदर्शन किया। युवाओं ने परीक्षा दोबारा कराने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से कराई गई पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा को लेकर काफी संख्या में एकत्र होकर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BSP का मास्टर प्लान: अखिलेश-जयंत की राहें जुदा होते ही मायावती ने की मुस्लिम-दलित मतों में सेंधमारी की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में आज सुबह सैकड़ों युवा नुमाइश ग्राउंड में जमा हुए और नारेबाजी करते हुए नुमाइश ग्राउंड से जजी चौक, शक्ति चौराहा सिविल लाइन में जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां युवाओं ने प्रदर्शन किया।

 

युवाओं ने कहा कि 17 और 18 फरवरी को हुई परीक्षा को रद्द किया जाना चाहिए। इस परीक्षा में धांधलेबाजी हुई है। यह परीक्षा फिर से कराई जाए। फिलहाल युवा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देकर बैठ गए हैं।

Paper leak case: Youth protest demanding re-conduct of constable recruitment exam in Bijnor
शामली में धरने पर बैठे युवा - फोटो : Amar Ujala

शामली में अभ्यर्थियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा दोबारा कराने के लिए शामली, थानाभवन और ऊन के युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर हंगामा किया। युवाओं का कहना था कि पेपर लीक हो चुका है। ऐसे में परीक्षा दोबारा कराई जानी चाहिए। सॉल्वर पकड़े गए हैं। युवाओं ने जल्द पेपर रद्द कराने की मांग की। युवा जिलाधिकारी कार्यलय के बाहर धरने पर बैठे गए।

बुढ़ाना में मांगपत्र सौंपते अभ्यर्थी

पुलिस की परीक्षा दोबारा कराने के लिए खतौली और बुढ़ाना में हंगामा
मुजफ्फरनगर में यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा दोबारा कराने के लिए खतौली और बुढ़ाना में युवाओं ने हंगामा किया। युवाओं का कहना था कि पेपर लीक हो चुका है, ऐसे में परीक्षा दोबारा कराई जानी चाहिए। सॉल्वर पकड़े गए हैं।

पुलिस भर्ती का पेपर लीक होने के बाद छात्रों ने खतौली तहसील पहुंचकर ज्ञापन देते हुए परीक्षा दोबारा कराए जाने की मांग की। उधर, बुढ़ाना में  पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करवाने की मांग को लेकर युवाओं ने तहसील में जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। एसडीएम मोनालिया जौहरी को मांगपत्र सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed