फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panipat-Khatima National Highway: Two more bridges will be built on the canal in Baruki

पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे : बरुकी में नहर पर बनेंग दो और पुल

Sun, 19 Feb 2023 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 19 Feb 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Panipat-Khatima National Highway: Two more bridges will be built on the canal in Baruki
बिजनौर के ग्राम बरूकी में अंडरपास के पहुंच मार्ग के लिए नहर पर बनाया जा रहा पुल।
- नहर पर दो और पुल और सर्विस रोड बनाए जाने का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन

- हाईवे के शुरुआती डिजाइन मेें शामिल नहीं था सर्विस रोड का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-19,20
बिजनौर/कोतवाली देहात। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे में बरुकी नहर पर दो और पुल बनाए जाएंगे। जिनके बन जाने से सर्विस रोड नहर के आरपार हो जाएगी। दरअसल, हाईवे के शुरुआती डिजाइन में बरुकी में केवल अंडर पास दिया गया, जबकि अंडरपास के पहुंच मार्ग के दोनों ओर से नहर पर पुल बनाने से हाथ खड़े कर लिए गए थे। अब सर्विस रोड और पुल बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
बिजनौर से कोतवाली तक हाईवे बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट में शामिल अंडरपास बरुकी में बना दिया गया है, जिसके पहुंच मार्ग का निर्माण चल रहा है। इस पहुंच मार्ग के लिए पुराने पुल की जगह नहर पर नया पुल बनाया जा रहा है। बता दें कि यह पहुंच मार्ग काफी उंचा है, ऐसे में नहर पटरी और आस पास के गांव से आने वाले लोगों को अंडर पास के पहुंच मार्ग पर चढ़ने के लिए काफी दूर का चक्कर लगाकर आना पड़ता, क्योंकि पास में ही गुजर रही नहर पर सर्विस रोड के लिए पुलों का निर्माण प्रस्तावित नहीं था। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरनारत लोगों की मांग यह थी कि अंडर पास के पहुंच मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड तथा सर्विस रोड के नहर पर दो पुलों का निर्माण हो। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने भारी संघर्ष किया। लगभग 26 दिन तक धरना प्रदर्शन चलने के बाद सड़क के दोनों और नहर पर पुलों के निर्माण की योजना को मंजूरी मिलने के आश्वासन मिला था। इस दौरान हाईवे पर काम बंद रहा। अब हाईवे पर काम चल रहा है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र पांडे ने बताया कि सर्विस रोड पर एक ओर नहर के पुल की मंजूरी मिल चुकी थी जबकि दूसरी ओर सर्विस रोड पर पुल बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जिसे जल्द अनुमति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड के लिए दोनों ओर नहर पर पुलों का निर्माण कराया जाएगा। किसान नेता बृजेश चौधरी ने बताया कि सर्विस रोड बनने से लगभग डेढ़ दर्जन गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा। वहीं इस मामले में भाकियू के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने बताया कि नेशनल हाईवे अधिकारी उन्हें लिखित में यह आश्वासन दे चुके हैं कि नहर पर दो और पुलों और सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा।

...तो बढ़ जाती दो किमी की दूरी
नहर पर पुलों का निर्माण और सर्विस रोड के बिना ग्राम बरूकी, उमरी, शाहपुर, थबूवाला, नया गांव, फतेहपुर, खंडसाल, सिकैड़ा, सहसवाला, पमडावली आदि गांवों के ग्रामीणों को दो किलोमीटर का चक्कर काट कर बरुकी आना पड़ता। सर्विस रोड का निर्माण न होने पर बरुकी बाजार में आने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीण बरूकी आने से कतराते, जिससे बरुकी का बाजार प्रभावित होता। इससे बरुकी के व्यापारियों में खलबली थी। अब बरूकी में दोनों और सर्विस रोड का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed