फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic due to sighting of Guldar near Jamanwala

Bijnor News: जामनवाला के निकट गुलदार दिखाई देने से दहशत

Mon, 01 Jan 2024 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Panic due to sighting of Guldar near Jamanwala
बिजनौर, कालागढ़। कालागढ़ धामपुर मार्ग पर जामनवाला के निकट गुलदार के सड़क पर दिखाई देने से राहगीरों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ कर वनों में छोड़ने की मांग की है। नववर्ष की पहली सुबह गुलदार नजर आने से मार्निंग वाक थम गई।
विज्ञापन

नववर्ष की सुबह गुलदार कालागढ़ धामपुर मार्ग पर जामनवाला के निकट नजर आया, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। पुराना कालागढ़ निवासी रियासत अहमद व शमशुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह पारिवारिक कार्य से मुरादाबाद अपने वाहन से जा रहे थे। जैसे ही जामनवाला के खेल के मैदान के निकट पहुंचे एक गुलदार सड़क पर आ गया। किसी तरह वाहन को नियंत्रित किया। गुलदार सड़क को पार कर खेतों में चला गया।
विज्ञापन

वहीं मार्निंग वाक पर निकले लोगों को भी आगाह किया। गुलदार की आमद से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़कर वनों में छोड़ने की मांग की है। उधर वन दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि गश्ती दलों को सतर्क कर उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया जा रहा है। वन्यजीवों से दूरी बनाए रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed