{"_id":"6748b0e283de7e82d7001cde","slug":"panic-among-villagers-due-to-elephants-continuously-reaching-populated-areas-bijnor-news-c-14-1-mrt1038-719123-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हाथियों के लगातार आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हाथियों के लगातार आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। कोटद्वार ब्रांच लाइन पर चंदनपुरा क्षेत्र में ट्रेन से टकराकर हाथी की मौत से चंदनपुर और आस-पास के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से कौड़िया वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की आबादी और खेतों तक पहुंच रहे हाथियों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
नजीबाबाद कोटद्वार ब्रांच लाइन पर गांव चंदनपुर के निकट जिस स्थान पर हाथी कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया उसके काफी नजदीक गांव की आबादी और एक स्कूल है। आबादी के निकट जंगली हाथियों के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम पंचायत मथुरापुर के ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद, किसान नेता वरिंदर सिंह बांठ, धर्मवीर सिंह साहब सिंह हाथी ने वन विभाग से कोटद्वार ब्रांच लाइन पर आबादी के नजदीक पहुंचे हाथी की घटना से सबक लेने और हाथियों को जंगल से बाहर आने से रोकने की मांग की है।किसान नेताओं का कहना है कि कौड़िया वन क्षेत्र से बाहर आकर हाथी पिछले काफी दिनों से गन्ने की फसल सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से इलेक्ट्रिक फेंसिंग और अन्य अवरोध लगाकर जंगली हाथियों को जंगल तक सीमित रखने की मांग की है।