{"_id":"61535bb08ebc3e0def3d9347","slug":"panic-among-people-due-to-movement-with-elephants-in-central-colony-dhampur-news-mrt5583279174","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कॉलोनी में हाथियों से विचरण से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय कॉलोनी में हाथियों से विचरण से लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कॉलोनी में हाथियों से विचरण से लोगों में दहशत
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर हाथियों के केंद्रीय कॉलोनी के आबादी क्षेत्र में आ जाने से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। रात में शोरशराबा कर नागरिकों ने हाथियों को सूखासोत के वनों में खदेड़ दिया।
इन दिनों शाम होते ही कार्बेट टाइगर रिजव के जंगली जानवर आबादी क्षेत्रों में आ धमकते हैं। आबादी में हाथियों का दल सात आठ की संख्या में जंगलों की सीमाओं को पार कर केंद्रीय कॉलोनी में आ रहा है। नई कॉलोनी से केंद्रीय कालोनी की ओर आ रहे गजेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि को हाथियों के दल का सामना करना पड़ा। सात आठ हाथी केंद्रीय कॉलोनी के वेलफेयर सेंटर के प्रांगण में सड़क के किनारे आ गए। उधर, केंद्रीय कॉलोनी के घरों के आसपास से हाथियों को आते देखकर लोगों ने शोरशराबा कर दिया। तब कहीं हाथी रात में ग्यारह बजे के बाद सूखासोत के वनों में पहुंचे। पुराना कालागढ़ के दुर्गा पूजा स्थल क्षेत्र से बांध परियोजना की सड़क की ओर जाने वाले रास्ते पर एक बाघिन दो छोटे शावकों के साथ विचरण कर रही है। बाघिन के मुख्य मार्ग पर इस तरह से दिखाई देने से राहगीरों की सुरक्षा को खतरा है।
गश्ती दलों को सतर्क किया गया
कालागढ़ के वनक्षेत्राधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि वनों के निकट अक्सर हाथी आ जाते हैं। जिसकी वजह से स्वयं भी सतर्क रहना आवश्यक है। नागरिकों को जीवों के नजर आने पर उनसे दूरी बनाते हुए विभाग को सूचना देनी चाहिए। इस घटना को देखते हुए गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है।