फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panic among passersby due to sighting of tiger on the road

सड़क पर बाघ दिखाई देने से राहगीरों में दहशत

Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Panic among passersby due to sighting of tiger on the road
अफजलगढ़ के गांव कुऑखेड़ा के समीप जंगल में घूमता बाघ। - फोटो : BIJNOR
अफजलगढ़। कालागढ़ मार्ग से गांव कुऑखेड़ा के बीच लगातार एक बाघ के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। बाघ गांव में एक बछिया को निवाला बना चुका है और बाइक सवार युवक पर हमला कर चुका है। इसके चलते लोग इस रास्ते से जाने से बच रहे हैं और दूसरी जगह से घूमकर जा रहे हैं। डीएफओ मनोज शुक्ला का कहना है कि ग्रामीण बाघ प्रभावित इलाके में अकेले न जाए ओर सतर्कता बरते। उन्होंने गश्त बढ़ाकर बाघ को जंगल में खदेड़ने का प्रयास करने की बात कही है।
विज्ञापन

बढ़ापुर वन रेंज के गांव कुआंखेड़ा खदरी में पिछले करीब डेढ़ माह से बाघ दिख रहा है। ग्रामीण अमरीक सिंह, जनरैल सिंह, मंजीत सिंह, बलबीर सिंह परमजीत, कश्मीर सिंह, बलविंदर और मुख्तियार आदि का कहना है कि बाघ अक्सर सड़क पर बैठा या दौड़ता दिखाई दे जाता है। तीन दिन के भीतर बाघ ने गांव के समीप एक बछिया को निवाला बनाया था और बाइक से गंगापार जारहे एक युवक पर हमला बोल दिया था। इस दौरान युवक की बाइक गिर गई थी। लोगों ने शोर मचाया तो बाघ वहां से चला गया। बाघ के हमले में युवक जख्मी हो गया था, उसके हाथ व पैर में बाघ ने पंजे मारे थे। ग्रामीणों को आशंका है कि कहीं बाघ गांव के भीतर न पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed