{"_id":"60f46b8c8ebc3e72ee580f02","slug":"panchayat-s-decision-the-head-of-the-accused-of-molestation-was-shaved-the-granddaughter-soot-on-the-face-of-the-wife-bijnor-news-mrt547990889","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत का फैसला : यूपी के बिजनौर में छेड़छाड़ के आरोपी का सिर मुंडवाया, पत्नी के मुंह पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत का फैसला : यूपी के बिजनौर में छेड़छाड़ के आरोपी का सिर मुंडवाया, पत्नी के मुंह पर पोती कालिख
Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:27 PM IST
सार
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में युवक के बाल काटने वाले व्यक्ति और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट और अपमानिक कृत्य की वीडियो सामने आई है। प्रकरण में जो भी लोग शामिल हैं, सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी का सिर मुंडवाते लोग
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किरतपुर थानाक्षेत्र में एक शर्मनाक वारदात सामने आई। यहां एक जाति के विवाहित युवक ने बिरादरी की ही एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद बिरादरी की पंचायत हुई। इसमें किशोरी पक्ष के लोगों ने आरोपी को पहले बुरी तरह से पीटा और फिर उसका भरी पंचायत में सिर मुंडवाया गया।
इतना ही पंचायत के आदेश पर आरोपी युवक की पत्नी के मुंह पर कालिख पोती गई। पंचायत में हुए इस बवाल की किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह पंचायत लड़की पक्ष के घर पर ही हुई थी और दर्जनों लोग इकट्ठा हुए थे।
यह घटना 16 जुलाई की बताई जा रही है। पंचायत में हुए हंगामे के बाद आरोपी युवक की हालत खराब हो गई। उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं वीडियो वायरल का संज्ञान लिया। वहीं, रविवार को युवक के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर देकर पंचायत में युवक और उसकी पत्नी का अपमान करने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। इस मामले से जुडे़ कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले की जांच जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में युवक के बाल काटने वाले व्यक्ति और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट और अपमानिक कृत्य की वीडियो सामने आई है। किशोरी पक्ष की ओर से युवक के साथ मारपीट की गई और बाल काटने जैसी घटना हुई है। इस पूरे प्रकरण में जो भी लोग शामिल हैं, सभी पर कार्रवाई की जाएगी।