फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat monitoring committees will be activated

पंचायत निगरानी समितियों को किया जाएगा सक्रिय

Tue, 28 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Panchayat monitoring committees will be activated
पंचायत निगरानी समितियों को किया जाएगा सक्रिय
विज्ञापन

बिजनौर। ग्रामपंचायतों में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायतराज विभाग पंचायतों की निगरानी समितियों को सक्रिय करने की तैयारी में जुटा है। शासन से स्कूल-कॉलेजों के लिए कोरोना से बचाव की नई गाइडलाइन आ गई है। इसका पालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

शासन कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए सक्रियता बरत रहा है। इसलिए प्रशासन को भी इससे बचने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले की सभी 1134 पंचायतों की निगरानी समितियों को सक्रिय किया जा रहा है। पंचायतों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। वहीं, शासन ने जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों को पठन पाठन के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज के खुलने एवं बंद होने के समय छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कॉलेज में प्रवेश देने, विद्यार्थियों को कक्षा में छह फुट की दूरी पर बैठाने का सिटिंग प्लान बनाने, यदि कॉलेज में एक से अधिक गेट हैं तो छात्रों का अलग-अलग गेट से प्रवेश व निकास सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। सभी स्कूल-कॉलेजों को गाइडलाइन भेज दी गई है। इसका पालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed