फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Panchayat assistants recruitment process in the final stage

पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में

Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayat assistants recruitment process in the final stage
पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में
विज्ञापन

बिजनौर। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिले की पंचायतों में 12482 आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रशासन आवेदन पत्रों की जांच के बाद मेरिट सूची बनाने में जुटा है। सबसे अधिक आवेदन नजीबाबाद ब्लाक व सबसे कम कोतवाली ब्लाक में हैं।
जिले में 1123 पंचायतें हैं। शासन ग्राम स्तर की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए पंचायत सचिवालय मॉडल लागू करने की तैयारी में है। इसके अंतर्गत पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति हो रही है। डीपीआरओ दफ्तर के अनुसार जिले के 11 ब्लाक में कुल 12482 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन तीन स्तर पर लिए गए थे। जिला स्तर पर 1176, ब्लाक स्तर पर 10706 तथा ग्राम स्तर पर 600 आवेदन आए हैं। आवेदन पत्रों की जांच आदि की प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत वार मेरिट सूची बन रही है।
विज्ञापन

कोतवाली ब्लाक के युवाओं ने कम दिलचस्पी ली
अफजलगढ ब्लाक में 1112, स्योहारा ब्लाक में 1367, धामपुर ब्लाक में 750, हल्दौर ब्लाक में 712, जलीलपुर ब्लाक में 1310, किरतपुर ब्लाक में 1335, कोतवाली ब्लाक में सबसे कम 587, मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक में 1480, नजीबाबाद ब्लाक में 1690, नहटौर ब्लाक में 1546 तथा नूरपुर ब्लाक में 792 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति सूची के अनुमोदन को तीन सदस्यीय समिति
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत सहायक की नियुक्ति मेरिट के आधार पर होगी। शासन से मेरिट सूची बनाने की प्रक्रिया तय है। नियुक्ति सूची का अनुमोदन डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता वाली समिति करेगी। सीडीओ केपी सिंह व डीपीआरओ सतीश कुमार सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed