फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Painting done from outside, toilet lying incomplete from inside

बाहर से करा दी पुताई, भीतर से अधूरा पड़ा शौचालय

Tue, 21 Sep 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Painting done from outside, toilet lying incomplete from inside
मंडावली के शाहबपुरा उमराव में बाहर से रंगा पुता शौचालय। - फोटो : NAZIBABAD
बाहर से करा दी पुताई, भीतर से अधूरा पड़ा शौचालय
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। ग्राम पंचायत साहबपुरा उमराव में पिछले छह माह से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। शौचालय में बाहर से रंगाई पुताई कराकर सार्वजनिक शौचालय तो लिख दिया, लेकिन शौचालय के भीतर निर्माण कार्य अधूरा है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
मंडावली के ग्राम पंचायत साहबपुरा उमराव में करीब नौ माह पूर्व सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया था। ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान ही शौचालय का निर्माण कार्य रुक गया था। ग्रामीण गंगाराम, प्रकाश सिंह, करण सिंह, इजहार सिंह, हसन जमीर, लक्ष्मी, रेशमा, शाहीन का कहना है कि पिछले छह माह से शौचालय में निर्माण कार्य नहीं हुआ। शौचालय के बाहर से रंगाई पुताई तो हो गई, लेकिन शौचालय के भीतर सीट नहीं लगाई गई, जिससे महिलाएं शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर हैं। ग्राम प्रधान इमराना ने बताया कि शौचालय निर्माण के लिए करीब 3,60,000 रुपये की धनराशि ग्राम विकास अधिकारी द्वारा निकाली जा चुकी है, लेकिन सार्वजनिक शौचालय अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों व प्रशासन से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

वर्जन
यह शौचालय पूर्व में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन सिंह की देेखरेख में बनवाया गया था। मेरी पोस्टिंग 20 दिन पूर्व हुई है। चार्ज में आते ही शौचालय का अधूरा कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि कुमार राणा, ग्राम विकास अधिकारी।

मंडावली के शाहबपुरा उमराव में भीतर से अधूरा पड़ा शौचालय।

मंडावली के शाहबपुरा उमराव में भीतर से अधूरा पड़ा शौचालय।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed